Bhagalpur News: तिलकामांझी में बारिश के बीच ट्रांसफार्मर में धधकी आग, दमकल बुलाना पड़ा
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शनिवार रात करीब 7.30 बजे बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या शुरू हो गई। वहीं, तिलकामांझी चौक पर लगे एक ट्रांसफॉर्मर से अचानक चिंगारी निकलने से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल रूप ले लिया। तेज बारिश के बावजूद करीब एक घंटे तक ट्रांसफॉर्मर से आग की लपटें उठती रहीं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, आग लगने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 11 हजार वोल्ट की लाइन कटवाने के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी देर रात तक फॉल्ट की समस्या बनी रही। इधर, बिजली कंपनी के जेई मिथलेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट होने से ट्रांसफॉर्मर में आग लगी। सहायक अभियंता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर ठंडा होने के बाद उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.