भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में खेत पटवन के लिए बिजली का तार बिछाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराडीह में प्रारंभिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें एक पक्ष के राहुल कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया। जिसमें रामदेव मंडल, शशि मंडल, जितेन्द्र मंडल, पियूष कुमार और रविभूषण को आरोपी बनाया गया।वहीं दूसरे पक्ष से गुड़िया देवी के बयान पर ललन मंडल, राहुल मंडल, राजेश मंडल, अशोक मंडल और रूबी देवी को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के बाद एक पक्ष के जितेंद्र मंडल और शशि मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक पास...