Bhagalpur News: तटबंध टूटने की जांच करने को लेकर दिया धरना
भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर खरीक प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं महामहिम राज्यपाल के नाम से खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध टूटने समेत पूरी व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच कराने, नारायणपुर से कटरिया तक गंगा किनारे सुरक्षात्मक तटबंध निर्माण कराने, छत्तीसनगर से कुरसेला तक तटबंध का मुकम्मल व्यवस्था कराने समेत आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- खरीक स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर लिखा पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.