भागलपुर, नवम्बर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में भागलपुर के दो प्रमुख संस्थानों ने हाथ मिलाया है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर और केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट: सीएसटीएस) भागलपुर के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति बनी है। इस सहभागिता का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), डेटा एनालिटिक्स के साथ-साथ पॉलिमर, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल्स और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे उभरते हुए तकनीकी क्षेत्रों में अंतःविषय अनुसंधान को बढ़ावा देना है। ट्रिपल आईटी भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने इस अवसर पर जोर...