भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर एवं आसपास के कई गांवों में मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह बिजली जाने के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब पूरे दिन बिजली नहीं रहने से हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अकबरनगर, खेरैहिया, सिमराहा, इंग्लिश चिचरौन, भवनाथपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आमजन परेशान हैं। बिजली विभाग के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मुख्य लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली ग...