भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। याराना भक्त मंडल की ओर से शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ को जलाभिषेक के लिए 108 कांवरियों का जत्था बरारी सीढ़ी घाट से रवाना हुआ। कांवरियों ने गंगा जल भरा और बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए यात्रा शुरू की। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलने के कारण इसे तिरंगा कांवर यात्रा नाम दिया गया है। यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों ने अपने कांवर पर तिरंगा झंडा लगाया था। सभी एक जैसी वेशभूषा में राजस्थानी पगड़ी पहने हुए, ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ बाबा की झांकी भी यात्रा में शामिल रही। कांवरियों का पहला पड़ाव खरमनचक स्थित निजी गार्डन में किया गया, जहां शाम में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से कांवरियों का स्वागत और पुष्पवर्षा की जाएगी। मंडली ...