Bhagalpur News: ढाई सौ साल पुराना है लहेरी टोला का प्राचीन दुर्गा मंदिर, आज भी निभाई जाती पुरानी परंपरा
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी टोला स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर की महिमा और परंपरा वर्षों पुरानी है। मंदिर में सालों भर श्रद्धालुओं आते है। लहेरीटोला मंदिर की स्थापना कब हुई, इसका कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों और बुजुर्गों के अनुसार करीब ढाई सौ वर्ष पहले यहां मंदिर की स्थापना की गई थी। इस प्राचीन मंदिर का यह भी मान्यता है कि चंपानगर स्थित महाशय ड्योढ़ी के बाद लहेरी टोला दुर्गा मंदिर की स्थापना हुई है। मंदिर का स्वरूप झोपड़ीनुमा था, उसके बाद धीरे-धीरे मंदिर का बदलाव हुआ और आज भी मंदिर में पूजा पुराने विधि-विधान और परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा का स्वरूप भी पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है। यहां चंपानगर के महाशय ड्योढ़ी में जिस स्वरूप की प्रतिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.