भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पतााल (जेएलएनएमसीएच) में इलाज के दौरान आए दिन मरीजों की मौत और परिजनों के हंगामे के मुद्दे पर गुरुवार को सभी विभागाध्यक्षों की आपात बैठक की गई। अध्यक्षता जेएलएनएमसी के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने की। बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे समेत सभी विभाग के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में ओपीडी व आईपीडी से सीनियर डॉक्टरों के गायब रहने का मुद्दा छाया रहा। ड्यूटी से सीनियर डॉक्टरों के गायब रहने और मरीजों की इलाज के दौरान हो रही मौत को लेकर भी बैठक में गहमागहमी बनी रही। कहा गया कि इमरजेंसी का संचालन पीजी डॉक्टरों के भरोसे हो रहा है। बैठक में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों की पहचान कर पटना मुख्यालय को लिखित जानकारी देने और कड़ी कार्रवाई की बात कही गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpu...