भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ चुनाव बुधवार को संपन्न होने के बाद गुरुवार को मतपत्रों की छंटनी शुरू हुई। दोपहर साढ़े बारह बजे से इसकी शुरुआत हुई। निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मो शम्सउद्दीन ने बताया कि एक प्रत्याशी बार-बार सवाल उठाते रहे इससे हंगामा भी हुआ। इस वजह से गुरुवार को सिर्फ तीन बक्से के ही मतपत्रों की छंटनी हो सकी। उन्होंने बताया कि मतपत्रों के कुल दस बक्से हैं। ऐसे में शुक्रवार को बाकी के सात बक्सों के मतपत्रों की छंटनी होगी। उनका यह भी कहना है कि शुक्रवार को किसी के निराधार आरोप को नजरअंदाज करते हुए एक बार में चार बक्से से मतपत्रों को निकालकर उसे अलग करने का काम शुरू किया जाएगा। मतपत्रों की छंटनी के बाद ही मतगणना होगी। एक पद वाले की मतगणना पहले होगी। यानी अध्यक्ष, महासचिव और कोषा...