भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में प्रत्याशियों के नाम के आगे मुहर लगाकर वोटिंग नहीं होगी। मतदान करने के लिए प्रत्याशियों के नाम पर सिर्फ टिक लगाना होगा। टिक लगाने के लिए मतदान केंद्र पर निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया गया पेन ही मान्य होगा। मतदाता अपने पास के किसी पेन से टिक करेंगे तो उनका वोट रद्द कर दिया जाएगा। बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी मो. शम्सउद्दीन ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान चुनाव को लेकर जारी दिशा निर्देश का अनुपालन कराने में सभी को एक दूसरे का सहयोग करने को कहा गया।

महिला प्रत्याशियों को लेकर संशय को दूर किया गया बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि महिला प्रत्याशियों के लिए पद रिजर्व...