भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर/सबौर, हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में डीपीएस घाट से शुरू हुए जहाज परिचालन से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। हालांकि इस घाट से भागलपुर और नवगछिया के बीच परिचालन को लेकर एक ही जहाज संचालक को अनुमति दी गई है। जिसकी वजह से जहाज रविवार को महज तीन फेरे ही लगा सका। वहीं भागलपुर से नवगछिया जाने और नवगछिया से यात्रियों को लेकर भागलपुर डीपीएस घाट पहुंचने में जहाज को चार घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है। इस नए घाट के शुरू होने से सबौर से लेकर घोघा तक के लोगों को आवागमन में खासी सहूलियत मिली है, वहीं दूसरी ओर बियाडा घाट पर यात्रियों के दबाव में भी कमी दर्ज की गई।

डीपीएस घाट से जहाज परिचालन और फेरे रविवार सुबह 6 बजे डीपीएस घाट से पहले जहाज का परिचालन शुरू हु...