Bhagalpur News: डीएवी भागलपुर के अद्रिजा और कर्णिका ने जीता स्वर्ण पदक
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। गया में 30 और 31 अगस्त को आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल लेवल प्रतियोगिता-2026 में डीएवी स्कूल भागलपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। कराटे प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में अद्रिजा श्री और अंडर-17 वर्ग में कर्णिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं भव्या और रितिक ने रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही, फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में विद्यालय की छात्र एवं छात्रा टीमों ने स्वर्ण पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों का चयन नवंबर में जालंधर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह भी पढ़ें- बास्केटबॉल में बलिकाएं बनीं जोनल चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.