Bhagalpur News: डीएम ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्धघाटन
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इसका संचालन जीविका की चंदा दीदी कर रही हैं। ज्योति जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य चंदा देवी को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत जीविका सुधा बिक्री केंद्र उपलब्ध कराया गया है। योजना के तहत उन्हें द्वितीय और तृतीय किस्त के रूप में 60 हजार रुपये की अनुदान राशि सुधा बिक्री केंद्र के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु दी गई है। डीएम ने बताया कि इस पहल से जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर सुधा के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद ग्रामीण उपभोक्ताओं तक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- Buxar News: मझरिया में खुला जीविका सुधा बिक्री के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.