Bhagalpur News: डायवर्जन से टकराकर पलटा गेहूं लदा मिनी ट्रक
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य सड़क मार्ग पर तीसरे कठपुलवा के पास मंगलवार को एक अनाज लदा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के डायवर्जन से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी गेहूं की सभी बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक और खलासी ने किसी तरह ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक प्रखंड मुख्यालय के पास से गेहूं लोड कर धांधी बेलारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तीसरे कठपुलवा के पास सामने से एक बड़ी बस आ रही थी। बस को साइड देने के क्रम में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.