भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अनिल खेतान और महामंत्री प्रदीप जालान के प्रयास से पटना मुख्यालय की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से एक नई ईको एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। एम्बुलेंस के सुचारू संचालन और जरूरतमंदों एवं विशेषकर डायबिटीज पीड़ितों को समय पर सेवा देने के उद्देश्य से रविवार को लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। साथ ही मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री प्रदीप जालान ने लायंस इंटरनेशनल के पूर्व जिलापाल विनोद कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में एम्बुलेंस लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना को सौंपी गई। मौके पर क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु डोकानिया, स्टार डायबिटीज केयर हॉस्पिटल के हेमंत कुमार...