भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर डाक प्रमंडल में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन (ग्रुप सी) का 21वां, डाकिया-एमटीएस का 8वां तथा राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ (भागलपुर/बांका) का 8वां संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक रोहित पांडेय ने डाक कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक संजीत कुमार भगत ने विभागीय सेवाओं को बेहतर बनाने में कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

अधिवेशन का उद्घाटन अधिवेशन का उद्घाटन पटना सर्किल सचिव महेश पासवान ने किया। अधिवेशन में डाक कर्मियों व ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा संबंधी समस्याओं, कल्याण व भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में परिमंडल सचिव, निरंजन कु...