भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर तथा आसपास के गांवों की ठाकुरबाड़ियों में सोमवार से झूलनोत्सव की शुरुआत हो गई। सावन पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुरबाड़ियों में भगवान राधा-कृष्ण को आकर्षक झूले पर विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। उत्सव को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। झूलनोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भी ठाकुरबाड़ियों में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को आरती के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल यह भी पढ़ें- Khagaria News: झूलन महोत्सव: बलुआही ठाकुरबाड़ी में दो सौ वर्षो से हो रहा है आयोजन यह भी पढ़ें- Purnia News: मधुबनी बड़ी ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव शुरू

हिंद...