भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक संभालने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को नया भवन मिलेगा। भागलपुर में ट्रैफिक थाना के भवन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। बांका जिले में ट्रैफिक थाना के नए भवन निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। बांका में 8.78 करोड़ की लागत से जी 4 नए ट्रैफिक थाना का भवन बनेगा। नए भवन में ट्रैफिक पुलिस के लिए कई सुविधाएं होंगी। हाल के वर्षों में ट्रैफिक संधारण को लेकर कई कार्य किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस में मैन पावर की कमी को दूर करने की कोशिश हो रही है। जीरोमाइल में बन रहा नया ट्रैफिक भवन

नया भवन जीरोमाइल में भागलपुर जिले की बात करें तो नया ट्रैफिक थाना का भवन जीरोमाइल में बनाया जा रहा है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि औद्योगिक प्रक्षेत्...