Bhagalpur News: ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक गोविंदपुर के पास सोमवार की सुबह रेलवे पटरी के किनारे एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद जगदीशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पूछताछ के बाद मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी पप्पू दास (45) के रूप में हुई है। वह मुसाय दास का पुत्र बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि भागलपुर से खुलने वाली कबीर गुरु एक्सप्रेस के गोविंदपुर के पास से गुजरने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद ट्रेन व्यक्ति को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए चली गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.