Bhagalpur News: ट्रेड लाइसेंस: 30 हजार दुकानों पर निगम का शिकंजा, विशेष टास्क टीम गठित
भागलपुर, नवम्बर 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। होल्डिंग टैक्स वसूली के बाद अब भागलपुर नगर निगम ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने ट्रेड लाइसेंस की जांच और इसके दायरे को बढ़ाने के लिए एक विशेष टास्क टीम का गठन किया है। यह टीम शहर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर दुकानों के वैध लाइसेंस की भौतिक जांच करेगी। तहसीलदारों द्वारा तैयार वार्ड वार रिपोर्ट के अनुसार, भागलपुर में करीब 6,000 व्यावसायिक भवन और रेसिडेंशियल सह कमर्शियल भवन मिलाकर लगभग 11 हजार भवन मौजूद हैं, जबकि कुल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या 29 से 30 हजार के बीच है। निगम ने इन सभी 30,000 दुकानों और प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.