Bhagalpur News: ट्रांसफार्मर को लेकर मोदीनगर में लोगों ने किया सड़क जाम, विधायक पहुंचे
भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददता। मोदीनगर हरिजन टोला में बिजली के मुद्दे पर रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर बांस बल्ला लगाकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि पिछले तीन-चार दिनों से बिजली को लेकर समस्या हो रही है। हंगामा की सूचना मिलने के बाद विधायक रोहित पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद कार्यपालक अभियंता से बात की। वहीं कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को लेकर कोई मामला नहीं था। स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कुछ लोग मोहल्ले में तीन दिनों से बिजली संकट की बात भी बता रहे थे। हालांकि कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दो दिन पहले मोहल्ले में एक ट्रांसफार्मर जला था उसको बदलकर बिजली शनिवार को ही चालू कर दी गई। लेकिन उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.