भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर के वार्ड संख्या आठ स्थित भगवती स्थान जाने वाली गली के पास लगे ट्रांसफार्मर में बार-बार आ रही खराबी से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। ट्रांसफार्मर की बुशिंग से तार कट जाने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रविवार को भी बिजली मिस्त्री ट्रांसफार्मर की खराबी को दूर करने में जुटे रहे। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की बुशिंग और अन्य उपकरणों की समुचित जांच कराने के साथ जरूरत पड़ने पर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है, ताकि बार-बार होने वाली खराबी और बिजली कटौती से लोगों को स्थायी रूप से राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...