Bhagalpur News: ट्रांसजेंडर की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप बीमा कवरेज
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के साथ होने वाले भेदभाव को कम करने को लेकर एक दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पतालों तथा जिला स्वास्थ्य समिति को पत्र जारी किया।पत्र के अनुसार आयोग की एडवाइजरी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। एडवाइजरी के अनुसार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए लिंग-पुष्टि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सा प्रोटोकॉल विकसित किए जाएं। साथ ही लिंग परिवर्तन सर्जरी की व्यवस्था की जाए। ट्रांसजेंडर समुदाय को उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप समान बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाए, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी को उपचार से वंचित न रहना पड़े। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.