भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-भागलपुर सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोड़ के पास सोमवार को एक टोटो का पिछला चक्का अचानक खुल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार छह महिला यात्रियों में से तीन घायल हो गईं। घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पहुंचाया। चिकित्सक ने उनका इलाज किया। घायलों में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल निवासी रूबी देवी, अहिल्या देवी एवं मंझली देवी शामिल हैं। ये महिलाएं साहेबपुर कमाल से ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंची थीं और अब्जूगंज में मकई का चूड़ा कूटाने टोटो से जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की...