भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मायागंज अस्पताल परिसर में एक होमगार्ड जवान द्वारा टोटो चालक के साथ डंडे से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है और त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में गंजी और हाफ पैंट पहने होमगार्ड जवान को एक टोटो चालक पर बेरहमी से डंडा चलाते साफ देखा जा सकता है। इस अमानवीय और अनुशासनहीन आचरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित जवान के खिलाफ तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की है। सक्षम प्राधिकार को पत्र भेजकर उक्त होमगार्ड जवान को स्थाई रूप से सेवा से हटाने का प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार, हिंसा ...