भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: शाहकुंड, एक संवाददाता। शाहकुंड-असरगंज सड़क पर टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसपर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। यह दुर्घटना सोमवार को बिजली सब-स्टेशन के पास हुई। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि शाहकुंड से असरगंज की ओर जा रहे टेंपो पर घोरपीठिया निवासी श्रीकांत सिंह और संजीव कुमार सवार थे। दुर्घटना में श्रीकांत सिंह की मौत हो गई। जख्मी को शाहकुंड सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। टेंपो फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा दिया। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ara News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर हाल में पटना रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...