भागलपुर, सितम्बर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। यही वजह है कि बाढ़ की चपेट में पूरी तरह आए टीएमबीयू प्रशासनिक भवन और परीक्षा भवन में आवाजाही के लिए विद्यार्थियों और कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी परिसर में नाव का परिचालन हुआ। हालांकि जलस्तर कम होने की वजह से पानी में होकर ही लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है और उन्हें प्रशासनिक भवन से पहले ही गंदे पानी में उतरने की मजबूरी है। हालांकि रविंद्र भवन की तरफ से आने वाले विद्यार्थियों को थोड़ी राहत हो रही है। वहीं प्रशासनिक भवन के निचले तल पर काम शुरू हो गया है। विवि के इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम के अगले हिस्से से पानी निकल गया है, लेकिन पिछले हिस्से में और मुख्य भवन में पानी जमा हुआ है। इस कारण अब भी क...