भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू और उससे जुड़े कॉलेजों और हॉस्टलों में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन होगा। इसके लिए भागलपुर प्रशासन ने संयुक्तादेश जारी कर दिया है। शिविर आयोजन के लिए स्थल, नोडल अधिकारी, प्रतिनियुक्त जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। यह आयोजन प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को होगा। यदि चौथे मंगलवार को सरकारी अवकाश होगा तो अगले कार्य दिवस पर आयोजन होगा। यह आयोजन संस्थान या हॉस्टल के बड़े हॉल में आयोजित होगा, जहां बैनर-पोस्टर लगा रहे।यह आयोजन टीएमबीयू, एसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन कॉलेज, टीएनबी कॉलेज, बिहार कृषि विवि सबौर, भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जीबी कॉलेज नवगछिया, राज...