Bhagalpur News: टीएमबीयू में कर्मचारियों की अनदेखी से काम ठप, अभाविप ने जताई चिंता
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी से प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्य ठप हैं, जिससे छात्र परेशान हो रहे हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में मूल प्रमाणपत्रों के नाम पर दलाली चरम पर है। परीक्षा नियंत्रक के समक्ष कर्मचारी के साथ हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि मूल प्रमाणपत्र छात्रों का अधिकार है, उन्हें दलालों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वेतन कटौती के विरोध में टीएमबीयू कर्मचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.