भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में पिछले साल नियुक्त जिन 70 अतिथि शिक्षकों की सेवा जांच रिपोर्ट के आधार पर खत्म कर दी गई है। उनमें से नौ अतिथि शिक्षकों का चयन बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा हाल ही में नई नियुक्ति में हुआ है। राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए हुई संविदा आधारित नियुक्ति में आयोग की तरफ से 13 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, इसमें नौ का चयन हुआ है। हटाए गए अतिथि शिक्षकों का धरना बुधवार के भी जारी था। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। कहा कि विवि की जांच समिति ने जिन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर प्रश्न उठाते हुए उन्हें अनैतिक एवं अयोग्य बताया था, उनम...