भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में वर्षों से कार्यरत लगभग 110 संविदा कर्मियों के सेवा विस्तार पर छाए अनिश्चितता के बादलों से कर्मचारियों में चिंता है। हर वर्ष की भांति इस बार अब तक सेवा विस्तार नहीं होने से कर्मियों के सामने आर्थिक संकट मंडराने लगा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए संविदा कर्मियों ने कुलपति और कुलसचिव से मानवीय आधार पर अविलंब सेवा विस्तार की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। कर्मियों ने विधान पार्षद डॉ. संजीव सिंह से इस संवेदनशील मुद्दे को सरकार एवं राजभवन स्तर पर उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...