भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के पूर्व प्रभारी एसओ अमरेंद्र झा को कॉलेज प्रशासन ने गुरुवार को मौन धरने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे एरियर के दावे को भी गलत बताया है। कॉलेज ने इस बात की जानकारी विवि को भी दी है। साथ ही कहा है कि उल्टे अमरेन्द्र झा से ही 5017 रुपये बकाया वसूली का आदेश विवि से मांगा है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने विवि कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे को पत्र लिखा है, साथ ही पूर्व प्रभारी एसओ को भी लिखित जानकारी दी है। उन्हें चेतावनी दी है कि यदि वे रोक के बाद भी धरना देते हैं तो सरकारी काम में बाधा मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी。

कॉलेज प्रशासन का निर्णय प्राचार्य ने अपने पत्र में कहा है कि हाईकोर्ट में जिस एमजेसी के आदेश का हवाला द...