Bhagalpur News: झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे। वहीं शाम साढ़े चार बजे के आसपास हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। इससे पहले सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप भी निकलती रही। दो तरह के मौसम के बीच उमस काफी बढ़ गई। 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 92 प्रतिशत रही। आठ किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्व दिशा से हवा चलती रही। वहीं सबौर समेत आसपास के क्षेत्र में औसत 6.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 व 26 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.