भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: बांका: झखरा गांव में खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर को विभाग की ओर से दुरुस्त कर दिया गया। ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण गांव के लोगों को बिजली आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को देकर जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद विभाग की टीम गांव पहुंची और खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब रहने से घरों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे थे। अब आपूर्ति सामान्य होने से लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने खराबी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने के लि...