भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: बिहपुर (भागलपुर), संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक होटल में कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी भवेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद होटल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। नवगछिया के एसडीपीओ सयाम रजा ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और काफी खून भी निकला था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निजी रेस्टोरेंट में मिला मजदूर का शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के व...