भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के पन्नूचक गांव में एक ज्वेलरी दुकान का छप्पर उखाड़कर चोरी कर रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। घटना रविवार की रात करीब दो बजे की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुकानदार और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दुकानदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों के पास से चोरी के जेवर और अन्य सामान बरामद किए हैं। इस मामले में दुकानदार प्रीतम कुमार साह ने सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा निवासी अरुण मंडल के पुत्र सौरव कुमार और एक नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।घोघा यह भी पढ़ें- Palamu News: घर में घुसा युवक, चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पन्नूच...