भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट में रहने वाले 23 साल के युवक चंदन कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर उसके पिता महेंद्र यादव ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद उनका बेटा सोने चला गया। सोमवार की सुबह चंदन की मां बकरी को खिलाने लिए रोटी लेने के लिए कमरे में गई तो देखा कि वह साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटका हुआ था। वह चिल्लाने लगी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बागीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कोहराम डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह घरों में दूध पहुंचाने का कार्य करता था। परिजनों का यह भी कहना है क...