भागलपुर, सितम्बर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता जोगसर पुलिस ने चोरी के दो टोटो के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार चौक का रहने वाला उज्जवल कुमार, दीपनगर चौक का रहने वाला सन्नी कुमार, जोगसर थाना क्षेत्र के ही दीपनगर के राजेश महतो, खलीफाबाग का शालिग्राम साह और तातारपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट का रहने वाला प्रद्युम्न कुमार शामिल हैं। डीएसपी सिटी-प्रथम ने बताया कि रामानंद कुमार और रोहित कुमार ने टोटो चोरी को लेकर जोगसर थाने में केस दर्ज कराया था। उसी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चोरी हुए टोटो के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ दो टोटो, चार बैटरी और तीन हजार रुपये नगद बरामद किया गया है। गिरोह के अन्...