भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। अक्सर आप डॉक्टरों को स्टेथोस्कोप के साथ देखते होंगे, जो अपने मरीजों की जांच करते हैं, लेकिन जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में 11-12 जुलाई को अलग ही नजारा होगा। दरअसल, परिसर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में डॉक्टर्स प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-1 की शुरुआत हो रही है। दो दिवसीय आयोजन में डॉक्टरों की करीब 16 टीमें हिस्सा लेंगी। मनोरंजन के लिए होने वाली डीपीएल में छह-छह ओवरों का मैच खेला जाएगा।

प्रतियोगिता की जानकारी प्रतियोगिता के लीग मैच 11 जुलाई को शुरू होंगे। डे-नाइट खेले जाने वाला मुकाबला 11 जुलाई को शाम 4.00 बजे से शुरू होगा। पहला मुकाबला 4.00 बजे से ग्लोकल वारियर्स बनाम मॉर्डन ईएनटी रॉयल्स, शाम 5.00 बजे से एआईएमएलटीए बनाम एडवांस ईएनटी रॉयल्स, शाम 6.00 बजे से...