Bhagalpur News: जेएलएनएमसीएच के सभी चिकित्सक व कर्मियों का अवकाश रद्द
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर्। जिला पदाधिकारी भागलपुर के निर्देश पर जिले में बाढ़ आपदा को लेकर जिला एवं अनुमंडल में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों का किसी भी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस आदेश के तहत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सभी चिकित्सक, शिक्षकों व कर्मियों का अवकाश रद्द किया गया है। प्राचार्य ने पत्र जारी कर सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जो चिकित्सक एवं कर्मी अवकाश पर गए है, उनको अविलम्ब वापस मुख्यालय लौटने के लिए अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.