भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर जीआरपी की टीम ने इंस्पेक्टर मो. नसीम अहमद के नेतृत्व में यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। नशाखुरानी, ​​चोरी और साइबर अपराध से बचने के लिए ऑपरेशन साय-अवेक और मुस्कान चलाए जा रहे हैं। दो दिन चले इस अभियान में जीआरपी की टीम ने पांच शराब तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, राजकीय रेल पुलिस ट्रेन यात्रियों के सफर को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता व सुरक्षा अभियान शुरू किया है। वर्तमान समय में बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए रेलवे पुलिस का यह कदम यात्रियों को नशाखुरानी, चोरी और साइबर अपराध जैसी वारदातों से बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

अभियान के तहत सुरक्षा कार...