भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में नए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला आपूर्ति शाखा के अंतर्गत जिले के लिए कुल 23,856 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में प्रखंड एवं अनुमंडलवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। डीपीआरओ अपेक्षा मोदी ने बताया कि 26 जुलाई को आयोजित होने वाले पंचायत विकास शिविर के पूर्व अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। ताकि योग्य परिवारों को समय पर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- जिले में 23447 नया राशनकार्ड बनाने का मिला लक्ष्य आवेदन करने की प्रक्रिया...