भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बीते एक सप्ताह से बारिश की गतिविधि बढ़ने के साथ-साथ लोगों में वायरल इंफेक्शन से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगी है। बीते एक सप्ताह के दौरान जहां कोविड-19 बीमारी के दो मरीज मिले हैं। वहीं मायागंज अस्पताल के ओपीडी में 750 से अधिक लोग सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित होकर इलाज कराने पहुंचे। यह भी पढ़ें- भागलपुर : मायागंज अस्पताल में 10 बेड का कोविड वार्ड तैयारबारिश के मौसम में नमी बढ़ने से फैल रहा संक्रमण जिले में एच1एन1 संक्रमण (फ्लू) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड रिंग सर्विलांस के दौरान की जा रही जांच में एच1एन1 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह संक्रमण इंफ्लूएंजा ए वायरस (एच1एन1) के कारण फैलता है और बारिश के मौसम मे...