भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में कड़ी धूप के कारण लोग बेहाल रहे। बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर के मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 6.40 बजे 77 प्रतिशत जबकि दोपहर 1.40 बजे 69 प्रतिशत रही। पूरबा हवा 3.9 किमी/घंटा की रफ्तार से चली। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी है। हालांकि 28 तक जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना, जहानाबाद और बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश, बिहार के दक्षिण में वज्रपात; मौसम का हाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...