भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बीते एक सप्ताह से हो रही बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बावजूद जिले में अबतक 45 प्रतिशत कम बारिश हुई। जुलाई के महीने में भागलपुर जिले में औसत 309.1 मिलीमीटर बारिश होती है। 23 जुलाई तक जिले में 234.6 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन अबतक सिर्फ 127.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जुलाई के शेष बचे आठ दिनों तक शत-प्रतिशत बारिश की संभावना कम दिख रही है। बता दें कि पिछले माह जून में 183.17 मिलीमीटर की जगह 70 प्रतिशत कम महज 54 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि बीते एक सप्ताह के दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में धान की खेती में तेजी आई है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष 56 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। वहीं धान के बिचड़े की...