भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भगालपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर जिला शतरंज संघ (बीडीसीए) ने जिले के 16 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय शतरंज संघ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पांच नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। 10 नवंबर को समीक्षा के पश्चात गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य शतरंज के खेल को गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने तथा नई प्रतिभाओं को अवसर देना है।

16 प्रखंडों में इकाइयों का गठन इस योजना के तहत बिहपुर, गोपालपुर, गोराडीह, इस्माईलपुर, जगदीशपुर, कहलगांव, खरीक, नारायणपुर, नाथनगर, नवगछिया, पीरपैंती, रंगरा चौक, सबौर, शाहकुंड, सन्हौला और सुल्तानगंज प्रखंडों में अलग-अलग इकाइयों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड स्तरीय इकाई में सात सदस्यीय कार्यकारिणी होगी, जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक सचिव,...