Bhagalpur News: जिला के प्रखंडों में छह अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत भागलपुर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में छह, सात और आठ अक्टूबर को तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दूरस्थ बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलास्तरीय अधिकारियों और सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.