भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय से मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने गुरुवार को औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने नई डीएम का स्वागत किया। इस मौके पर शहर के कार्यों पर दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, साफ-सफाई व्यवस्था, जलजमाव की समस्या से निपटारे और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मेयर ने कहा कि डीएम ने आश्वस्त किया है कि शहर के चहुंमुखी विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...