भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: सबौर (भागलपुर), संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बायपास पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोपहर हुए हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिच्छो चौक पर शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे जिच्छो बिशनपुर निवासी शालीग्राम यादव का 29 वर्षीय पुत्र दिव्यांग अरविंद यादव स्कूली बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद गाड़ी को मोड़ रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। धक्के के बाद ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा। जिससे ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक अविवाहित था और ई-रिक्शा चलाकर जीवन-यापन कर रहा था।

दूसरा हादसा वहीं बा...