भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के मुख्य मधुरापुर बाजार में टोटो और ठेला के कारण लंबा जाम लगता है। सोमवार को नवगछिया एसपी वैभव शर्मा के नेतृत्व में जाम के जल्द समाधान को लेकर सीओ आशीष कुमार, बीडीओ सुप्रभात मिश्रा व भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार को जनता के साथ बैठककर समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। क्योंकि मधुरापुर बाजार में भागलपुर, खगड़िया के सीमावर्ती के दर्जनों गांव व मधेपुरा के कई गांव के लोग बाजार करने आते हैं। दीपावली, काली मेला व छठ पर्व को लेकर भारी भीड़ होगी। इसलिए एक सप्ताह के अंदर समाधान निकालने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : राघोपुर में त्योहारों पर जाम से राहत के लिए प्रशासन सख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...